मित्रता सही लोगो के साथ करना चाहिये | हमें उन लोगो से जुड़ना चाहिये जिनके विचार सकारात्मक एवं प्रेरणादायक हो | इस तरह का सुझाव बहुत लोगों ने आपको बहुत बार दिया होगा, पर मैं आपसे अनुरोध करूँगा कि इस विचार को बिल्कुल भी नज़रंदाज़ न करें |
जब बात मित्र बनाने की हो तो हमें बहुत ज्यादा सोच समझ कर मित्र को चुनना चाहिये क्योंकि गलत मित्र आपके भविष्य के निर्णयों को गलत दिशा दे सकता है | अपना समय ऐसे मित्रों को बनाने में व्यर्थ नहीं करना चाहिये जो आपको गर्त में ले जाएँ | एक सही मित्र अपने प्रेरणादायक विचारों से आपको सही दिशा दे सकता है , यहाँ मैं यह इसलिए कह रहा हूँ कि आप कितने ही सकारात्मक क्यों न हो पर लोगों के नकारात्मक विचारों का प्रभाव आप पर पड़ता ही है |
अपने विचारों को परखें और स्वयं से जो हम नकारात्मक बात कर रहे हैं उनको सकारात्मक और प्रेरणादायक विचारों में बदलने की कोशिश करें | हम लगातार सोचते रहते है और स्वयं से बात करते रहते है अत: ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने विचारों को परखते रहें | हमें जानबूझकर सकारात्मक बात करने की आदत बनानी होगी | ज्यादातर हम ऐसा सोचते है कि हमारे साथ कुछ गलत न हो जबकि हमें ये सोचना चाहिये कि हमारे साथ कुछ अच्छा हो | इस हेतु हमें हमेशा प्रेरणादायक किताबें, सीडी , डीवीडी आदि देखना चाहिये |
धन्यवाद

No comments:
Post a Comment